Top News

श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट की ओर से भव्य जागरण, आरती, सांस्कृतिक संध्या, विशाल भंडारे व सम्मान समारोह का आयोजन

श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट की ओर से भव्य जागरण, आरती, सांस्कृतिक संध्या, विशाल भंडारे व सम्मान समारोह का आयोजन

-मां लक्ष्मी की भक्ति में देर रात तक झूमता रहा भदीड़, भजनों से गूंजा रामलीला मैदान

-अलका सिंह पहाड़िया और मनोहर सिंह की सुरमयी प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर, अतिथियों का हुआ सम्मान

करहां (मऊ) : भक्ति की अविरल धारा, आस्था का उल्लास और मां लक्ष्मी के जयकारों से सोमवार की शाम भदीड़ स्थित रामलीला मैदान गुंजायमान हो उठा। श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्रीलक्ष्मी देवी जागरण, भव्य आरती, सांस्कृतिक संध्या एवं विशाल भंडारे में श्रद्धा का अनुपम दृश्य देखने को मिला। मां के दरबार में दीपों की जगमगाहट और आरती की मधुर गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। आरती में एडीएम प्रवेंद्र कुमार, एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, युवा भाजपा नेता शक्ति सिंह, मोहर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

इसके बाद सजी भजन संध्या में सुरों और साधना का ऐसा संगम हुआ कि श्रोता भक्ति रस में डूबते चले गए। सुप्रसिद्ध गायिका अलका सिंह पहाड़िया और गायक मनोहर सिंह ने अपनी टीम के साथ एक से बढ़कर एक देवी गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। 'लक्ष्मी मैया के अंगना में बाजे बधइया', 'निमिया की डार मइया' और 'नदिया के पार से आईं मैया' जैसे भक्तिमय गीतों के साथ छठ महापर्व के पारंपरिक गीत 'उग हे सुरुज देव, अरघ के बेरिया' की स्वर लहरियों ने वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। मां की महिमा का गुणगान करते गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और पूरा परिसर जयकारों से गुंजायमान रहा।

आस्था के इस उत्सव में सेवा और समर्पण की भी अनुपम झलक दिखी। आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। स्वागतकर्ता स्वदेश कुमार सिंह, जयदेश कुमार सिंह एवं ट्रस्ट अध्यक्ष हरिओम सिंह ने आगंतुक अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। आयोजन की व्यवस्थाओं में मुख्य ट्रस्टी इंद्रद्युम्न सिंह, उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, महासचिव राघवेंद्र सिसोदिया, विनीत, अभिषेक, इंद्रसेन, निशांत, बलवंत, चंदन, आशीष, रवि, उत्तम, रजनीश, पुष्पेश तिवारी, सहित अन्य कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटे रहे। पुनीत कुमार, नेहा सिंह, शशि प्रताप डेविड, राघवेंद्र रघुवंशी, तनुजा, अतुल मद्धेशिया, आंचल कुमारी, मनोज सिंह, नरेंद्र प्रताप, कृपानारायण, श्रेया सिंह सहित सैकड़ों ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।









Post a Comment

Previous Post Next Post