पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, घायल
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाना क्षेत्र के आखिरी गांव तिलसवां में सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध ने पीड़ित के चाचा की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल में लगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी 21 वर्षीय गोलू उर्फ आकाश गोंड़ पुत्र कमलेश गोंड़ को बुधवार सुबह 08:30 बजे के आसपास पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी सुमित गोंड़ ने चाकू के हमले से घायल कर दिया। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व ही आरोपित का भाई पीड़ित के घर मे घुस गया था, जिसपर पीड़ित पक्ष ने उसे मारा-पीटा था। हालांकि इस विषय में हुई पंचायत में सुलह समझौता कर लिया गया था। घायल गोलू उर्फ़ आकाश गोंड़ के पिता की कुछ दिनों पूर्व ही मृत्यु हुई थी, जिनका दो दिन बाद त्रयोदशाह संस्कार आयोजित है। पीड़ित के चाचा रोहित ने अपनी तहरीर में घर मे घुसने का आरोपी राहुल ही ललकार कर अपने भाई सुमित से हमला करवाया। पंचायत में समझौता के बाद आखिरकार हमला क्यों हुआ यह पुलिस की जांच का विषय है।
इस विषय में सीओ एसपी पांडेय ने बताया कि तिलसवां एक युवक के चाकू से घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस मौके पर घटना के कारणों को जानने में लगी है। तहरीर के अनुसार आगे की कार्यवाही की जायेगी।


Post a Comment