योगी जी जन्मदिवस पर भक्ति, सेवा और पर्यावरण का अद्भुत संगम
करहां (मऊ) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ द्वारा भक्ति, सेवा और पर्यावरण संरक्षण से ओत-प्रोत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुहम्मदाबाद गोहना रोडवेज स्थित शिव मंदिर परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और हवन के साथ हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं ने योगी जी की दीर्घायु एवं राष्ट्र कल्याण की कामना करते हुए आहुतियां अर्पित कीं।
इसके उपरांत वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों को मिष्ठान एवं ताजे फल वितरित किए गए, जिससे सेवा भाव की मिसाल कायम हुई। कार्यक्रम का तीसरा चरण प्रकृति को समर्पित रहा, जहाँ सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस पुनीत अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी अमित कुमार राणा, नंदू सोनकर, मनोज, ओम, संतोष, शिकांत, अभिषेक सिंह विक्की, अनमोल साहू, रवि समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिन्होंने कहा कि योगी जी केवल एक नेता नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, राष्ट्रवाद और सेवा भाव के प्रेरणास्तंभ हैं।

Post a Comment