Top News

पर्यावरण दिवस पर अधिरोहण संस्था ने बांटा कपड़े का थैला

पर्यावरण दिवस पर अधिरोहण संस्था ने बांटा कपड़े का थैला

करहां (मऊ) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिरोहण सामाजिक संस्था ने जिला मुख्यालय के आज़मगढ़ मोड़ क्षेत्र में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सब्ज़ी विक्रेताओं से प्लास्टिक थैले लेकर उन्हें पर्यावरण-अनुकूल कपड़े के थैले वितरित किए गए।

इस दौरान संस्थान की संस्थापिका ज्योति सिंह ने कहा कि "यह पहल प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध एक छोटा सा कदम है, लेकिन सामूहिक प्रयास से यही कदम बड़ा परिवर्तन ला सकता है।" सहयोगी शारदा त्रिपाठी ने बताया कि "प्लास्टिक की आदतें धीरे-धीरे हमें और हमारे पर्यावरण दोनों को नुकसान पहुँचा रही हैं। हमें बदलाव की शुरुआत अपने आस-पास से करनी होगी।"

संस्थान से जुड़े कृष्णा खण्डेलवाल ने भी लोगों से अपील की कि वे बाजार जाते समय साथ में कपड़े का थैला अवश्य रखें और प्लास्टिक के उपयोग से बचें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अधिरोहण संस्थान ने आने वाले दिनों में भी इस तरह की पहल विभिन्न क्षेत्रों में करने की योजना बनाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post