चित्रगुप्त पर प्रदीप मिश्रा के बयान से कायस्थ महासभा में आक्रोश
करहां (मऊ) : महाराष्ट्र राज्य में 14 जून को शिव महापुराण की कथा के दौरान भारत के एक बड़े कथावाचक प्रदीप मिश्रा की जुबान फिसल गई। उन्होंने कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त को लेकर एक ऐसी टिप्पणी कर दी जिससे पूरे देश का कायस्थ समाज आक्रोशित हो उठा। मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना व करहां में बैठक कर उन लोंगो ने उनसे माफी मांगने की अपील की। कहा कि यदि वे समाज से क्षमा नहीं मांगेंगे तो हम सभी उनके खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे।
करहां में कायस्थ महासभा पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव ने बताया कि देश के एक बड़े कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपनी कथा में हमारे आराध्य भगवान चित्रगुप्त पर अशोभनीय टिप्पणी की है। इससे पूरा कायस्थ समाज आक्रोशित है और उनसे अपने शब्दों को वापस लेकर क्षमाप्रार्थना की मांग करता है। यदि वे समाज के सम्मान में क्षमा नहीं मांगते तो पूरे देश में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।
इस अवसर पर कायस्थ महासभा के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, महामंत्री सुधीर लाल श्रीवास्तव, संरक्षक विनय श्रीवास्तव, डॉक्टर सुरेंद्र लाल, आलोक श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, सुरेश लाल श्रीवास्तव, प्रेम श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


Post a Comment