करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी की करहां मंडल इकाई में संगठनात्मक ऊर्जा का नया संचार हुआ है। मंगलवार को मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के देवसीपुर स्थित आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में नवगठित मंडल पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। यह न केवल संगठनात्मक औपचारिकता थी, बल्कि जिम्मेदारी की मशाल थामने का सशक्त प्रतीक भी बना।
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य की संस्तुति पर गठित नई मंडल इकाई की विधिवत घोषणा की। अंकित सरोज व रितिक सिंह को जहां महामंत्री बनाया गया, वहीं आशीष चौधरी, ज्ञानेंद्र सिंह, सौरभ तिवारी, छेदी राजभर, इंद्रपाल राम, सरोज पांडेय को उपाध्यक्ष के रुप मे सम्मानित किया गया। प्रभाकर राय, चंद्रभान सिंह, सुभाष राम, हरिशंकर चौहान, अनिल विश्वकर्मा, मुकेश सिंह ने मंत्री पद का दायित्व संभाला तो चंद्रकांत तिवारी कोषाध्यक्ष बनाये गये।
इस मंडल में निर्धारित कुल 14 शक्ति केंद्रों के प्रभारी के रुप में अविनाश सिंह नायडू, सुरेशचंद्र वर्मा, चंद्रकांत तिवारी, शिवशान्त सिंह, संदीप कुमार गुप्ता, प्रहलाद चौहान, प्रकाश सरोज, वीरेंद्र राजभर, धनंजय सिंह, अशोक सिंह, शैलेश सरोज, प्रदीप राय, इन्द्रासन राम, रामबच्चन चौहान को सम्मानित किया गया।
इस अवसर को खास बनाने पहुंचे खुरहट मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुमित राय ने मुख्य अतिथि के रूप में सभी नवचयनित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करहां के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओंकार सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती विचारधारा की स्पष्टता और अनुशासन से ही संभव है। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया।






Post a Comment