Top News

विद्युत व्यवस्था को लेकर अबूबकर खां ने ऊर्जा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

विद्युत व्यवस्था को लेकर अबूबकर खां ने ऊर्जा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के ग्राम सभा अतरारी में सौ से अधिक परिवार बिजली की सुविधा से अब तक वंचित हैं। खंभे पहले से लगे हैं, लेकिन 250 मीटर विद्युत तार की कमी के कारण ग्रामीणों को अब भी अंधेरे में रहना पड़ रहा है।

गांव की इस ज़रूरी समस्या की जानकारी मिलने पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष (श्रम प्रकोष्ठ) अबुबकर खान ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा को औपचारिक मांग पत्र सौंपा। उन्होंने मांग की कि अतरारी गांव में जल्द से जल्द 250 मीटर तार की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि बिजली कनेक्शन पूरा हो सके।

अबुबकर खान ने कहा, यह समस्या केवल बिजली की नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार और जीवन स्तर की है। हमने मंत्री जी से निवेदन किया है कि शीघ्र कार्रवाई कर गांव के सौ परिवारों को राहत दी जाए। गौरतलब है कि इस मुद्दे को सबसे पहले ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी इरशाद अहमद ने उजागर किया था। उन्होंने गांव की स्थिति से अबुबकर खान को अवगत कराया था, जिसके बाद यह पहल की गई।

ग्रामीणों ने अबुबकर खान की त्वरित कार्यवाही की सराहना की है और आशा जताई है कि जल्द ही अतरारी गांव में भी बिजली का उजाला फैलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post