Top News

युवक ने पंखे में फांसी का फंदा लगा दी जान, मातम

युवक ने पंखे में फांसी का फंदा लगा दी जान, मातम

करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के शमशाबाद गांव निवासी एक युवक ने सोमवार-मंगलवार की अर्धरात्रि को अपने कमरे के पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर लटक गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेजवाया। घटना से गांव में जहां मातम पसरा है वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

गांव निवासी रामफल यादव का भतीजा करीब 25 वर्षीय रमेश यादव पुत्र स्वर्गीय रमाकांत यादव पीने खाने का आदी बन चुका था। आयेदिन नशे की हालत में घर-परिवार में कलह करता था। सोमवार की रात करीब 11 बजे अपने कमरे में गया और सबको बाहर कर दरवाजा बंद कर दिया। कुछ समय बाद पंखे की आवाज सुनाई न देने पर स्वजन पिछले दरवाजे से देखे तो वह पंखे के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर लटका हुआ था। सूचना पाकर आधी रात को पुलिस पहुंची व फोरेंसिक टीम को सूचित कर आवश्यक जांच-पड़ताल करवाई। भोर में शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस भेजवाया।

परिजन के मुताबिक उसकी शादी तय की गई थी लेकिन वह किसी मनचाही लड़की से शादी करना चाहता था, जिसने नशे के कारण उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर वह आये दिन नशे की हालत में कलह करता था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। युवक माता पिता का इकलौता बेटा था। तीन बहनों की शादी हो चुकी थी। पिता रमाकांत यादव 18 साल पहले ही दिवंगत हो चुके थे। सभी भाई-बहनों का माता सहित पालन-पोषण व शादी-विवाह बड़े पिता रामफल यादव किये।

इस विषय में रानीपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शमशाबाद निवासी रमेश यादव ने रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शुरुआती जांच के अनुसार युवक नशे का आदि था। कोई सुसाइड नोट आदि बरमाद नहीं हुआ। शव का पंचनामा बनाकर पीएम को भेंजा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post