Top News

मऊ जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष राजमंगल यादव ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

मऊ जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष राजमंगल यादव ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी गई बधाई, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

मऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी आदरणीया श्रीमती प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वांचल जोन प्रभारी आदरणीय श्री अविनाश पांडेय, राष्ट्रीय सचिव आदरणीय श्री सत्यनारायण पटेल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री अजय राय और जनपद के सभी कोऑर्डिनेटरों के प्रति मऊ जिला कांग्रेस कमेटी ने आभार व्यक्त किया है।

यह आभार जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ की नई कार्यकारिणी के गठन और पदाधिकारियों की घोषणा के संदर्भ में व्यक्त किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजमंगल यादव (पूर्व प्रत्याशी, विधानसभा क्षेत्र घोसी) ने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि “यह संगठनात्मक विस्तार कांग्रेस पार्टी को जिले स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा और आम जन की आवाज को और बुलंद करेगा।” उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे सभी ईमानदारी, निष्ठा और कुशल नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

राजमंगल यादव ने कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे।” इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी ने मिलकर संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post