Top News

जलाभिषेक के लिए निकला सैकडों शिवभक्तों का रेला

जलाभिषेक के लिए निकला सैकडों शिवभक्तों का रेला

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के शमशाबाद गांव से सावन के पहले दिन शुक्रवार को सैकड़ो स्त्री-पुरुष शिवभक्तों का रेला जलाभिषेक के लिए निकला। यह लोग साध्वी कुंता सरोज के नेतृत्व में गाजे-बाजे व हर-हर महादेव के जयघोष के साथ नंगे पांव कलश लेकर गुरादरी मठ पहुंचे। मठ के पवित्र पाताल गंगा सरोवर में स्नान कर जल उठाया और बाबा घनश्याम साहब का दर्शन-पूजन कर पुनः अपने गांव आकर स्वयंभू शिवमंदिर व चट्टी के पास स्थित शिवालय में जलाभिषेक किया।

सावन के पहले ही दिन शमशाबाद से मठ गुरादरी की इस जलाभिषेक कलश यात्रा में गाजे-बाजे के साथ गजब का उत्साह और भक्ति भावना देखने को मिली। भयंकर उमस व तेज धूप के बावजूद भी व्रती महिलाएं नंगे पांव नाचती-गाती चल रही थी। जलाभिषेक यात्रा के कुशल संचालन में उत्साही नौजवान कार्यकर्ता स्वंयसेवक के रूप में लगे रहे। हर-हर महादेव व बोलबम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।

इस जलाभिषेक कलश यात्रा में मुख्य रुप से कुंता सरोज, रम्मन राम, कन्हैया लाल, सीमा देवी, सुभाष चौहान, कमलेश कुमार, सुनीता देवी, चौथी सरोज, प्रमिला देवी, मुन्ना सरोज, दुर्गावती सरोज, निरहू सहित सैकड़ों स्त्री-पुरूष चल रहे थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post