Top News

गुरुपूर्णिमा पर गुरादरी मठ में भव्य भंडारे सहित हुआ गुरुपूजन



गुरुपूर्णिमा पर गुरादरी मठ में भव्य भंडारे सहित हुआ गुरुपूजन


करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के करहां में गुरादरी मठ पर गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर व्यास परंपरा के प्रति आस्था और सम्मान प्रकट किया। साथ ही चल रहे भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।


पूरे परिसर में सुबह से ही भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। ग्रामीणों और आसपास के लोगों ने सामूहिक रूप से गुरु पूजन कर आत्मिक शांति का अनुभव किया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि करहां के फल एवं सब्जी व्यवसायी अनिल चौरसिया व दुर्गविजय चौरसिया ने सहयोगियों सहित मिलकर आये हुए सभी श्रद्धालु भक्तों को भंडारा का महाप्रसाद ग्रहण करवाया। उनके सेवा भाव की सभी ने सराहना की। गुरु पूजन और भंडारे के माध्यम से लोगों ने परंपरा, श्रद्धा और सेवा का समावेश किया।


इस अवसर पर इंद्रदेव सिंह, रामदास, शशिभूषण प्रताप, अतुल सिंह, रीना सिंह, संदीप दास, सचिव विवेक सिंह, संतोष कुमार राय, हरेंद्र मौर्य, नागेंद्र सिंह, बबिता कुमारी, श्रीकांत, सोनी चौरसिया, दिवाकर सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post