Top News

गुरुपूर्णिमा पर भाजपा नेताओं मठ-मंदिरों पर किया नमन


गुरुपूर्णिमा पर भाजपा नेताओं मठ-मंदिरों पर किया नमन




करहां (मऊ) : सनातन संस्कृति में गुरुपूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा का एक जीवंत प्रतीक है। इसी परंपरा को जीवंत करते हुए भारतीय जनता पार्टी की मंडल इकाई मुहम्मदाबाद गोहना, रानीपुर व करहां मंडल द्वारा इस वर्ष गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर एक विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने चाल्हा, देवलास, सिकठिया, मुहम्मदाबाद गोहना, बरहदपुर कुटी, भाँटीकला, सुरहुरपुर और करहां, गुरादरी मठ सहित कई पवित्र स्थलों पर जाकर संतों, महंतों, पुजारियों एवं विप्रजनों का आदरपूर्वक स्वागत-सम्मान किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र, फूल-मालाएं और श्रीफल भेंट करते हुए गुरु तत्व के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सम्मान करना नहीं था, बल्कि समाज में गुरु की भूमिका और सनातन परंपराओं के संरक्षण का संदेश भी देना था। स्थानीय स्तर पर लोगों की भी उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह आयोजन सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का संगम बन गया।

भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मानना है कि गुरु न केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शक होते हैं, बल्कि समाज के नैतिक मूल्यों के संरक्षक भी होते हैं। इसी कारण, पार्टी संगठन ने यह संकल्प लिया है कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से भारतीय परंपराओं और मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल संतों और पुजारियों ने भी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने के प्रयास की सराहना की। 

स्वागत करने वाले कार्यकर्ताओं में मुख्य रुप से भाजपा नेत्री पूनम सरोज, वरिष्ठ नेता अजय सिंह कक्कू, समाजसेवी अजय जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य करहां आशीष चौधरी, जिला प्रतिनिधि रामसरन चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह मुन्ना, मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, भुपेंद्र सिंह व पंकज सिंह, मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद, संतोष सिंह, शशांक त्रिपाठी, मंडल महामंत्री सुशील चौबे, राहुल सिंह, अंकित सरोज व रितिक सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमल पांडेय व चंद्रकांत तिवारी, अजय गुप्ता, सुनील चौधरी, देवांश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post