गुरादरी धाम से चार धाम की यात्रा के लिए निकला शिवभक्तों का समूह
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों के शिवभक्तों का समूह सावन माह के पहले सोमवार को मठ गुरादरी धाम से चार धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ। चार धाम, पंच केदार, हरिद्वार ऋषिकेश, काशी विश्वनाथ, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, सोमनाथ व नागेश्वर महादेव का जलाभिषेक सहित विभिन्न तीर्थ एवं ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा के बाद यह दल वापस आयेगा।
बता दें कि क्षेत्र के प्रत्येक कांवरिया दलों की भांति सुबह शमशाबाद, नगपुर, करहां, चकजाफरी, सुल्तानीपुर, मालव आदि गांवो के करीब एक दर्जन कांवरिया शिवभक्तों का जत्था मठ गुरादरी धाम पहुंचा। वहां के पवित्र पाताल गंगा सरोवर में डुबकी लगा कर पुण्य के भागी बने एवं परिक्रमा कर बाबा घनश्याम साहब का दर्शन लाभ प्राप्त किया।
समूह में प्रेम मौर्य, अजय पटवा, राजेश कुमार, चन्दा देवी, वर्षा, रवि कुमार, संतोष उर्फ बबलू, गौरव मद्धेशिया, प्रवेश चौहान, रवि कुमार, राजेश चौहान आदि ने बाबा घनश्याम साहब की जय, हर-हर महादेव और बोल-बम के जयघोष के साथ चार धाम यात्र के लिए रवाना हुये।


Post a Comment