Top News

बरसात में नाला निर्माण के बाद मिट्टी न डालने से बाजारवासी परेशान

बरसात में नाला निर्माण के बाद मिट्टी न डालने से बाजारवासी परेशान

करहां (मऊ) : स्थानीय बाजार में जून माह से चल रहे नाला निर्माण का कार्य अभी भी अधूरा है। बरसात आने के बावजूद करीब 50 मीटर नाले पर मिट्टी नहीं डाला गया। इससे बाजारवासियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापरियों की दुकानदारी पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लोंगो ने शीघ्रातिशीघ्र बचे नाले को मिट्टी से ढककर यथास्थिति बहाल करने की मांग की है।

क्षेत्रवासी विष्णुकांत श्रीवास्तव, संजय सिंह, राहुल मद्धेशिया, बृजेश सिंह, डाक्टर रामजनम, दयाशंकर सिंह, सानंद गुप्ता, सोनू कुमार, माहताब अहमद आदि ने बताया कि एक तो नाले के निर्माण में तय मानक के अनुसार काम नहीं हुए और ऊपर से बरसात आ जाने के बाद भी कार्य पूरा नहीं किया गया। घरों का पानी नाले में गिराने के लिए जब श्रमिकों व ठीकेदार को पाइप दिया गया तो इसे लगाने के बदले में सुविधा शुल्क मांगा गया। जब बाजारवासियों ने इसका विरोध किया तो नाले पर मिट्टी न डालने की धमकी देकर कार्य बंद कर दिया गया। अब आयेदिन बाजारवासी, व्यापारी, दुकानदार, ग्राहक और राहगीर फिसलकर गिर रहे हैं और घायल हो रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post