Top News

ब्लाक के 83 गांवों में लगेंगे 01 लाख 40 हजार पौधे

ब्लाक के 83 गांवों में लगेंगे 01 लाख 40 हजार पौधे

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में 09 जुलाई को होने वाले महा पौधरोपण अभियान को देखते हुए नर्सरी से ग्राम पंचायतों को पौधे भेजने का कार्य शुरु हो गया है। नर्सरीवार रोस्टर के अनुसार शनिवार  को विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधे भेजना शुरु हो गया। ब्लाक क्षेत्र के कुल 83 गांवों में 1 लाख 40 हजार पौधरोपण करने का लक्ष्य है।

बता दें कि ब्लाक क्षेत्र में बनाये गये प्रत्येक सेक्टरों  में अलग-अलग सेक्टर अधिकारियों को तैनात किया गया है। सभी नोडल अधिकारियों को अपनी उपस्थिति में ही ग्राम पंचायतों में पौधों को नर्सरियों से उठा कर पहुंचाना है। इसके लिए पौधों को नर्सरी से ले जाने वाले अधिकारियों को नर्सरी पर अपना आधार कार्ड लेकर जाना होगा। और ले जाने वाले पौधों की रिपोर्ट एक रजिस्टर में दर्ज कराना है। बाकी शेष पौधों को नर्सरी से कब ले जाना है इसका भी उल्लेख करना है।

मुहम्मदाबाद गोहना विकासखंड अंतर्गत 83 ग्राम पंचायत में 1, 40, 000 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए नोडल अधिकारी आदित्य सिंह, संतोष कुमार मिश्र, रविकांत यादव की उपस्थिति में शनिवार के दिन भदीड़, कोठियां, बारा, भदवा, मकरी, सहुवारी, सरकंडा, बिजौली, शमशाबाद, याकूबपुर, दरौरा, दतौली, भांटीकला, दपेहड़ी, अरैला, चकसहजा, सुरहुरपुर, बंदीकला, चेरुईडीह, बरडीहां, नगरीपार, तुलसीपुर कुड़वां, जमालपुर, खड़गिलिया, क्यामपुर, ख़ुशामदपुर  लगभग दो दर्जन गांवों में पौधों को महतावपुर, करजौली एवं बरहदपुर नर्सरी से भेंजा गया।

अतिरिक कार्यक्रम अधिकारी सत्यप्रकाश पांडेय ने बताया कि वृहद वृक्षारोपण के अंतर्गत विकासखंड अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में पौधरोपण के लिए गड्ढों की खुदाई की जा चुकी है। एक सप्ताह के अंदर संपूर्ण ग्राम पंचायत में 1, 40, 000 पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है। विभिन्न ग्राम पंचायतों हेतु तिथिवार पौधों को भेंजा जा रहा है।



Post a Comment

Previous Post Next Post