पौधरोपण अभियान जोरों पर, अनेक स्थानों पर लगाये गये पौधे

करहां (मऊ) : बरसात आते ही पौधरोपण अभियान जोर-शोर से चलने लगा है। शासन, प्रशासन और विभिन्न समाजसेवियों द्वारा अनेक स्थान पर पौधे रोपित किये जा रहे हैं।
सोमवार को मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल प्रांगण में 50 पौधे लगाये। इनमें कचनार, आम, नीबू, नीम, पीपल, जामुन आदि के पौधे प्रमुख रहे। पौधरोपण करने वालों में डॉक्टर उत्तम व सारिक खां, फार्मासिस्ट सरोज यादव, हंसा यादव आदि शमिल रहे।
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा सोहराबपुर के पोखरे पर भाजपा जिला प्रतिनिधि व पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान के नेतृत्व में दर्जनों पौधे लगाये गये। इनमें बाबूलाल यादव, प्रधानाचार्य जीतू राम सोनकर, हंसराज, मीरा देवी, रीना, उषा, अनीता आदि शामिल रही
भारतीय जनता पार्टी करहा मंडल द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम भांटीकला में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष व संचार विभाग के सदस्य शिखर गुप्ता ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं संग मिलकर पौधे लगाये। इसमें मंडल अध्यक्ष करहां भूपेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष मुहम्मदाबाद गोहना जनार्दन शर्मा, मंडल महामंत्री रितिक सिंह, राहुल सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, प्रशांत गुप्ता, रोशन कश्यप, मोनू सिंह, नीरज कश्यप, जितेंद्र कश्यप, कन्हैया खरवार द्वारा करीब 200 पौधे रोपित किये गये।
सुरहुरपुर के एपीबीपी स्मृति बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पौधे लगाए गए। उपस्थित लोंगो में भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य छोटू प्रसाद, अशीत कुमार पाठक, रेनू पाठक, कुसुम राय, चंदन उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत दपेहड़ी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रिंस सिंह छोटू ने सुबह ग्रामीणों संग मिलकर गांव की सार्वजनिक भूमि पर सैकड़ों पौधों का रोपण किया। कहा कि बदलते समय में पौधों की संख्या बढ़ाना पर्यावरण संतुलन की दृष्टि से बेहद आवश्यक है।
Post a Comment