स्नातक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रहलाद सिंह सहित जिले के अन्य विभूतियों को दी श्रद्धांजलि
करहां (मऊ) : गोरखपुर अयोध्या क्षेत्र के स्नातक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को जिले के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। इस दौरे के दौरान जहां उन्होंने हाल ही में दिवंगत हुए जिले की कई महान विभूतियों के शोक संतप्त परिवार से मिले और उन्हें ढाढस बधाया।
कोपागंज ब्लॉक के धवरियासाथ गांव पहुंचकर स्नातक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ के पहले छात्रसंघ अध्यक्ष व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व सिसोदिया संघ के संरक्षक रहे स्वर्गीय प्रहलाद सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही उनकी पूण्य स्मृतियों का संस्मरण सुनाया।
उन्होंने मखना गांव निवासी सिधवल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रहे राघवेंद्र उर्फ मुन्नन सिंह को उनके निज निवास पर जाकर श्रद्धांजली निवेदित की। वे रामपुर धनौली निवासी डब्बू राय के पूज्य पिताजी के मरने पर शोक संवेदना प्रकट की साथ गोंठा निवासी बबलू गुप्ता के यहाँ उनकी चाची के मृत्यु पर भी शोक संवेदना प्रकट की।
देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें बाहर रहने के दौरान उक्त महनीय व्यक्तित्व के धनी लोंगो के स्वर्गवास की सूचना प्राप्त हुई थी। समाचार सुनकर मन बहुत व्यथित था। वापस आने के बाद तुरंत आज मऊ जिले में शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचा।
इस मौके पर उनके जिला प्रतिनिधि शशि कुमार सिंह, इंद्रदेव सिंह, मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह सिसोदिया, राजीव नयन सिसोदिया, रामविनय, अर्जुन मौर्य, मिंटू राय, अभिषेक सिंह बंटी, तूफान सिंह, अभय सिंह, आर्यन सिसोदिया आदि दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।






Post a Comment