मुहर्रम को लेकर नगर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सीओ व थाना प्रभारी रहे मौजूद
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना में आगामी मुहर्रम को लेकर नगर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय और मुहम्मदाबाद गोहना थाने के प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय स्वयं मौके पर मौजूद रहे।
पुलिस बल के जवानों ने नगर के प्रमुख चौराहों, बाज़ारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारीगण ने लोगों से अपील की कि वे मुहर्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें।
सीओ शीतलाल पांडेय ने कहा, “प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मुहर्रम के अवसर पर किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की समस्या न होने दी जाएगी। सभी समुदायों से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।”
थाना प्रभारी रवींद्रनाथ राय ने भी कहा कि क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ा दी गई है और सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment