Top News

आधी रात सुहवल के कपड़े व किराना स्टोर में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग

आधी रात सुहवल के कपड़े व किराना स्टोर में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग

◆सो रहे दुकानदार के परिवार वालों को पड़ोसियों ने फोनकर बताया और निकाला

◆लाखों का सामान जलकर खाक, पुलिस एलर्ट, दमकल कर्मी लेट

◆ढाई घण्टे की कड़ी मशक्कत से ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के जहानागंज थानान्तर्गत सुहवल बाजार के एक बड़े प्रतिष्ठान में मंगलवार व बुधवार की आधी रात शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी। दुकान से धुंआ व दुर्गंन्ध निकलता देख पड़ोसियों ने दुकान के पिछले हिस्से में सो रहे दुकानदार के परिवारिक सदस्यों, पुलिस व दमकल कर्मियों को सूचित किया। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस 15 मिनट में पहुंच गई लेकिन दमकल आग बुझाने के बाद पहुंची। ग्रामीणों ने बगल के छत से सीढ़ी के सहारे कटरैन तोड़कर परिवार वालों की जान बचाई और ढाई घण्टे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। हालांकि तबतक पूरा किराना स्टोर, टीवी, सीसीटीवी, डीवीआर, फ्रिज, टीवी आदि लाखों का सामान जलकर राख हो गया। अपेक्षाकृत ऊपरी हिस्से के कपड़ा स्टोर में कम नुकसान है लेकिन ज्यादातर कपड़े या तो झुलस गये या तो जल गये।

बता दें कि रानीपुर थानांतर्गत चकिया के मूल निवासी किशोर प्रजापति की सुहवल बाजार में प्रजापति किराना स्टोर तथा कलकत्ता सीटी वस्त्रालय एन्ड टेलर्स नाम से दुकान है। नीचे किराना स्टोर तथा उपर कपड़े व सिलाई सेंटर का प्रतिष्ठान है।

मंगलवार व बुधवार की रात करीब 11:30 बजे बिजली की शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई और लाखों रुपए का नुकसान हो गया। दुकान के मालिक किशोर प्रजापति पुत्र स्वर्गीय सीताराम प्रजापति करीब 30 वर्ष से सुहवल बाजार में मकान बनाकर पूरे परिवार के साथ रहते थे। इसी मकान में इनकी नीचे किराना और ऊपर ऊपर कपड़े की दुकान थी। जिसमें उनके दोनों पुत्र मुकेश प्रजापति और योगेश प्रजापति भी साथ में रहते थे।

रात 11:30 बजे अचानक बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें कपड़े के साथ-साथ दुकान की और भी सामग्री जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने सीढ़ी व छत के सहारे कटरैन तोड़कर घर वालों को बाहर सकुशल निकाला और पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया तब तक बाजारवासी आज पर काबू पा लिए थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post