स्कूली बच्चियों ने पुलिसकर्मियों की की कलाईयों पर बाँधी राखी
करहां (मऊ) : रानीपुर थाने में शुक्रवार को पहुंचीं स्कूली बच्चियों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता जाहिर की। इस अवसर पर थाने में तैनात उप निरीक्षक अख्तर अली, राजकुमार सरोज, रामाज्ञा, अब्दुल रब, सुभाष यादव, सिपाही आलोक और बेद प्रकाश सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। बच्चों ने उन पुलिसकर्मियों को राखी बांधी जो अपनी ड्यूटी के कारण अपनी बहनों से दूर हैं और राखी के अवसर पर घर नहीं जा पा रहे हैं।
बता दें राखी भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के सम्बन्ध में युग से चली आ रही है परम्परा के सम्बन्ध मे प्रकाश डाला गया व बताया कि राखी का बंधन भाई द्वारा अपनी बहन की रक्षा के लिए स्वीकार किया जाता है।
महिला उ.नि. सुधा अग्रहरी द्वारा बच्चो को बताया कि बहन को किसी भी प्रकार का खतरा होने पर भाई फौलाद की तरह उसकी रक्षा के लिए तैयार रहता है। उन्होंने बताया कि यह त्योहार हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्मों के लोग जाति-धर्म से ऊपर उठकर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।
इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने पुलिसकर्मियों को अपनी बहनों की कमी महसूस न हो, इसका प्रयास किया और उन्हें राखी बांधकर सम्मानित किया। बच्चो को चाकलेट, पेन व प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।





Post a Comment