Top News

मधुमक्खी पालन के साप्ताहिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

मधुमक्खी पालन के साप्ताहिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत कुड़िया डंडारी ग्रामसभा में शुक्रवार को मधुमक्खी पालन हेतु एक सप्ताह तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इसमें उद्यान विभाग, खाद्य प्रसंस्करण विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, जनपालन समिति तथा ग्राम धारा के पदाधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने किसानों को उपयोगी जानकारी दी।

आयोजक रविशंकर भारत ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं किसानों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और कृषि आधारित आय के नए साधन विकसित करना है। जनपालन समिति के अध्यक्ष पारस भारत ने ग्रामीण युवाओं से अपील की कि वे इस व्यवसाय को अपनाकर आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त करें।

उद्घाटन अवसर पर उपनिदेशक उद्यान आज़मगढ़ मंडल जयकरण सिंह ने मधुमक्खी पालन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह न केवल शहद उत्पादन का साधन है बल्कि परागकण के माध्यम से फसलों की उपज में 20 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि करता है। जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने सरकारी योजनाओं एवं अनुदानों की जानकारी दी, जिससे किसान कम लागत में इस व्यवसाय को अपना सकते हैं।

केवीके पिलखी के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर विनय कुमार सिंह एवं वैज्ञानिक डॉक्टर आकांक्षा सिंह ने प्रशिक्षण के वैज्ञानिक पहलुओं को समझाया ग्रामधारा समिति द्वारा वाराणसी से आए ट्रेनर रोहित आनंद पाठक ने आधुनिक मधुमक्खी बॉक्स प्रबंधन, रोग नियंत्रण एवं शहद के गुणवत्ता मानकों पर प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम के उपरांत अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने वहां रविशंकर भारत के मत्स्य पालन, गौपालन, दुग्ध उत्पादक व खोवा निर्माण केंद्र का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त किया। कहा कि इस तरह अन्य ग्रामीण युवा भी प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार विकसित कर आत्मनिर्भर बनें। इस मौके पर ब्लॉक उद्यान अधिकारी चंद्रभान राम, उद्यान निरीक्षक अरुण कुमार यादव, चंद्रपाल चौहान, रामनरेश यादव, शमशेर भारत, शिवजनम यादव, बृजेश यादव, सुनील चौहान, बृजेश कुमार सिंह, चंद्रिका चौहान समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post