Top News

सपा मुखिया ने विधवा व निराश्रित महिला को भेजवाया 01 लाख का चेक

सपा मुखिया ने विधवा व निराश्रित महिला को भेजवाया 01 लाख का चेक

•मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के सियाबस्ती गांव में सास और दोनों बहुएं भी हुई थीं विधवा

•पूर्व सपा विधायक बैजनाथ पासवान ने सुपुर्द किया चेक

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के ग्राम पंचायत सियाबस्ती निवासी एक विधवा व निराश्रित महिला  की दयनीय स्थिति की जानकारी होने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक लाख रुपये सहायता का चेक भेजवाया। मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व सपा विधायक बैजनाथ पासवान व सपा अध्यक्ष अम्मान अहमद ने बुधवार देर शाम विधवा के घर पहुंचकर चेक प्रदान किया। वर्तमान विधायक राजेंद्र कुमार ने भी 5 हजार की सहायता राशि प्रदान की। दो स्थानीय नेताओं ने उन्हें अन्नदान और बच्चों के शिक्षा की जिम्मेदारी ली। इस सहायता की चहुओर प्रशंशा हो रही है।

बता दें कि कुछ ही दिनों पूर्व गांव निवासिनी सरिता के पति विमलेश गोड़ का आकस्मिक निधन हो गया। सरिता की जेठानी और सास पहले से ही विधवा थीं। परिवार के आखिरी जीवित व कमाऊं सदस्य के निधन से परिवार पर दुखों और जीवन यापन का संकट छा गया। बेवा पत्नी सरिता दो नन्हे मासूम बच्चों 10 वर्षीय आर्दश व 08 वर्षीय अंश गोंड़ के साथ निराश्रित हो गई।

इस बात का मौखिक व लिखित प्रार्थना पत्र गांव निवासी कुछ लोंगो ने पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान को दी। उन्होंने लखनऊ जाकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को उक्त प्रार्थना पत्र सौंपा तो उन्होंने बिना देर किए 01 लाख रुपए का चेक पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान को सुपुर्द कर दिया। बैजनाथ पासवान ने बुधवार देर शाम सपा के ब्लाक अध्यक्ष अम्मान अहमद के साथ सियाबस्ती पहुंच स्वर्गीय विमलेश गोंड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनकी बेवा पत्नी सरिता को चेक प्रदान कर ढाढस बंधाया। पार्टी की तरफ से सहायता के रुप में असहाय परिवार जो अन्नदान किया गया। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता रामू यादव ने बिन पिता के दोनों मासूम बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी ली।

इस अवसर पर भारत परिषद के पूर्वांचल प्रभारी धनंजय चौबे, जिलाध्यक्ष अर्जुन राम, सदानंद, अजीत, गुलाब यादव, बृजेश गुप्ता, अशोक गौतम, पूर्व ग्राम प्रधान गनेश कुमार गोंड़, ग्राम प्रधान अशोक कुमार, जितेंद्र चौहान, राम केवल मौर्य, इरशाद अहमद सतीश प्रजापति, योगेंद्र रामप्रिय, सलाहुद्दीन आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post