Top News

किसी भी अनहोनी पर विद्यार्थी- माता-पिता, शिक्षक व पुलिस को जरुर सूचित करें : सीओ ए.सपी. पांडेय

किसी भी अनहोनी पर विद्यार्थी- माता-पिता, शिक्षक व पुलिस को जरुर सूचित करें : सीओ ए.सपी. पांडेय

•टाउन इंटर कालेज मुहम्मदाबाद गोहना में आयोजित हुआ मिशन शक्ति फेज 5.0 पर बड़ा जागरुकता कार्यक्रम

•कोतवाल व महिला उप निरिक्षिका ने बताया हेल्पलाइन नंबरों का महत्व

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना के प्रतिष्ठित टाउन इंटर कालेज में गुरुवार को मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के तहत एक बड़ा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय, कोतवाल कमलकांत वर्मा, उप निरीक्षक माधुरी सागर, उप निरीक्षक प्रतिभा गुप्ता, महिला आरक्षी शालिनी मौर्य और महिला आरक्षी कमलानी उपाध्याय ने उपस्थित सैकड़ों छात्र-छात्राओं को उनके साथ होने वाले अपराधों के प्रति जागरुक किया।

सीओ शीतला प्रयाद पांडेय ने कहा कि हमारा उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है। मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। हमें साइबर अपराधों के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। कहा कि यदि छात्र और प्रायः छात्राएं किसी अपराध के प्रति माता-पिता से बात करने में संकोच करती हैं, तो वह बात अपने कक्षाध्यापक से जरुर बताएं। माता-पिता, शिक्षक, कक्षाध्यापक, प्रधानाचार्य या पुलिस किसी एक से जरुर बताएं, अन्यथा आपके साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती हैं। हम सभी आपकी सहायता पूरी गोपनीयता के साथ करेंगे।

कोतवाल कमलाकांत वर्मा ने कहा कि पुलिस आपकी मित्र है। इससे डरने और अपराध छुपाने से अपराध बढ़ेगा। इसलिए किसी भी छोटी-बड़ी आपराधिक कृत्य में हमारी मदद जरुर लें। उप निरिक्षिका माधुरी सागर ने जागरुकता कार्यक्रम में हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090, 1098, 101, 102, 1076, 1930 का महत्व और प्रकार बताया। कहा कि महिलाएं आनलाइन नबरों का प्रयोग कर सुरक्षित रह सकती हैं।

इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य डाक्टर रवींद्रनाथ यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं किसी भी दशा में पुलिस बल की सहायता और सहयोग लेने के प्रति वचनबद्धता दुहरायी। अंत में सभी विद्यार्थियों को मिशन शक्ति संबंधित पांचवें चरण की जानकारियों से संबंधित प्रपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर कालेज के समस्त महिला-पुरुष शिक्षक, कर्मचारी व सैकड़ों विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post