Top News

पुलिस ने 07 वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 07 वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने सोमवार 07 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। ये सभी अपराधी विभिन्न अपराधों में शामिल थे और पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था।

कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश पुत्र गंगेश उम्र 32, उमेश पुत्र गड्डू 21 वर्ष, जितेंद्र पुत्र गंगेश 28, कन्हैश पुत्र गंगेश 32, सभी निवासी रैकड़ थाना मुहम्मदाबाद गोहना, रामजीत पुत्र बसंत 50 वर्ष, रामनयन उर्फ राम दान 52 वर्ष निवासी दिड़वा थाना मुहम्मदाबाद गोहना, शोभा राम पुत्र बसंत राम 55 वर्ष निवासी चकजाफरी थाना मुहम्मदाबाद गोहना को नियमानुसार गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दी गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल सिंह, सरफराज खान, सुरजीत सिंह, हृदय नंद पाठक, हेड कांस्टेबल अलखेश यादव, सुनीत गौतम, राम अवध, योगेन्द्र, कांस्टेबल रवि पासवान, सुमित राय, रंजीत कुमार, ओम प्रकाश, प्रेम नाथ यादव आदि रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post