Top News

मुकुट पूजा के साथ शुरु हुई मुहम्मदाबाद गोहना की रामलीला

मुकुट पूजा के साथ शुरु हुई मुहम्मदाबाद गोहना की रामलीला

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना श्री दशहरा रामलीला समिति के तत्वाधान में सोमवार देर शाम मुकुट पूजन के साथ लीला का शुभारंभ कर दिया गया। इस प्रकार औपचारिक रुप से 150 वर्ष से अधिक समय से चली आ रही पुरानी व सुप्रसिद्ध रामलीला का आरंभ हो गया।

समिति के संरक्षक लालजी वर्मा सहित संरक्षक मंडल व वर्तमान अध्यक्ष छोटू प्रसाद की मौजूदगी में राम-लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न व माता जानकी के मुकुट का पूजन परंपरागत रीति से विधि-विधान पूर्वक किया गया। कार्यक्रम उपरांत मुकुट पूजा शोभायात्रा की शुरुआत कस्बा स्थित चौक से की गई जो शंकर तिराहा होते हुए हनुमान मंदिर तक पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों व जयकारों के साथ मुकुट पूजन यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर पंडित रामअवध पुजारी, महामंत्री रामसरन चौहान, त्रिभुवन नारायण सिंह, राजेश चौहान, जनार्दन शर्मा, ठाकुर प्रसाद सिंह, अंकित सरोज, चंद्रभूषण चौहान, राजीव सेठ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post