सूर्पनखा नक्कटैया व खर-दूषण वध की लीला संपन्न
करहां (मऊ) : श्री दशहरा रामलीला कमेटी मुहम्मदाबाद गोहना के तत्वाधान में रविवार की शाम ऐतिहासिक रामलीला का मंचन किया गया। लीला में सूर्पनखा नक्कटैया प्रसंग का जीवंत चित्रण किया गया, जिसमें प्रभु श्रीराम व लक्ष्मणजी द्वारा राक्षसी सूर्पनखा का नाक-कान काटे जाने का दृश्य देख दर्शक हर्षित हो उठे। इसके साथ ही खर-दूषण वध प्रसंग का मंचन हुआ, जहां प्रभु श्रीराम ने अपने बाणों से राक्षस खर-दूषण का संहार कर धर्म की विजय का संदेश दिया।
कार्यक्रम ब्राह्मण टोला से प्रारंभ होकर चौक होते हुए शंकर तिराहा पहुंचा और हनुमान मंदिर पर समापन हुआ। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु व नगरवासी उपस्थित होकर रामलीला के पावन दृश्यों का आनंद उठाते रहे।
मुख्य रुप से कमेटी के संरक्षक लालजी वर्मा, अध्यक्ष छोटू प्रसाद, महामंत्री रामसरन चौहान, संगठन मंत्री वीरेंद्र पासवान, राजेश चौहान, पायलट, रामअवध, पुजारी राजू सेठ, अजय यादव उर्फ टुनटुन, डाक्टर इनामुल्लाह, जगदीश गुप्ता, सूरज गुप्ता, प्रेमचंद चौरसिया चौरसिया, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक डायमंड सहित अनेक धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे।


Post a Comment