मिशन शक्ति पर नुक्कड़ नाटक से किया गया जागरुक
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र रानीपुर के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सुल्तानीपुर में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत विद्यालय की छात्रओं ने सुल्तानीपुर चट्टी पर बाल विवाह पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। यह नाटक समाज में सकारात्मक सोच का विकास करने के लिए आयोजित किया गया।
विद्यालय में कक्षा 08 की छात्रा अन्नु यादव ने बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर जागरुकता गीत गाया। अन्य छात्राओं ने भी लिंग भेद पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोंगो को संदेश दिया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने मिष्ठान वितरित कर छात्राओं का मुह मीठा कराया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवशंकर राम, ब्लाक व्यायाम शिक्षक विजय नरायन यादव, सहायक अध्यापक सतेंद्र कुमार, परमानंद मौर्य, चंदन सिंह सहित समस्त स्टाफ, दर्जनों छात्र व अभिभावक उपस्थित रहे।


Post a Comment