Top News

पौधरोपण से नदी व जल संरक्षण का कार्य करें कार्यकर्ता : अजय राय

पौधरोपण से नदी व जल संरक्षण का कार्य करें कार्यकर्ता : अजय राय

•गंगा समग्र अभियान की करहां में हुई संगोष्ठी

•खंड स्तरीय दायित्वों का किया गया वितरण

करहां (मऊ) : गंगा समग्र अभियान के तत्वाधान में रविवार को करहां स्थित एक नीजी शिक्षण संस्थान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने पौधरोपण खासकर शास्त्रीय पौधों का रोपण कर नदी व जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। इस कार्यक्रम में संगठन के कुछ खंड व मंडल स्तरीय दायित्वों का वितरण भी किया गया।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के सह संयोजक अजय राय ने कहा कि गंगा केवल नदी नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक धरोहर हैं। इनका संरक्षण करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वह लोग अधिक से अधिक शास्त्रीय पौधे अर्थात बरगद, पाकड़ व पीपल लगाएं एवं उसका संरक्षण करें। कहा कि खाली स्थानों पर इन तीनों के सम्मिलित स्वरुप हरिशंकरी पौधों को भी लगाकर एक तरफ जहां पर्यावरण को अच्छा बना सकते हैं, वहीं पुण्य फल भी अर्जित कर सकते हैं।

प्रांत वृक्षारोपण प्रमुख श्रीनिवास राय ने कहा कि गंगा की निर्मलता और अविरलता के बिना भारत की आत्मा अधूरी है। इसके लिए समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे जनजागरण कर गंगा संरक्षण को जनांदोलन का रुप दें। 

जिला पालक जयप्रकाश तिवारी ने मुहम्मदाबाद गोहना खंड स्थित करहां मंडल क्षेत्र के कुछ पदाधिकारियों की घोषणा की। भदीड़ निवासी सूर्यप्रताप सिंह को आरती, शैलेश यादव को संपर्क व बृजेश सिंह को पौधरोपण आयाम का प्रमुख बनाया गया। अजय सिंह व राजेंद्र कुमार को शमशाबाद व मालव का मंडल संयोजक नियुक्त किया गया। गुल्लीगढ़ के प्रभाकर को सह संपर्क प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।

संगोष्ठी का संचालन जिला संयोजक सच्चिदानंद शर्मा ने तो धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रबंधक दयाप्रकाश तोमर ने किया। इस अवसर पर्व जिला प्रचार प्रमुख दुर्गविजय सिंह, विजय प्रताप, शैलेश यादव, कृष्णकांत सिंह, राजेंद्र राजभर जितेंद्र सिंह, रुपेश पांडेय, पप्पू कश्यप, राहुल सिंह, बिजेंद्र कुमार, रतनपाल सिंह, डॉक्टर सोनू, गोलू सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post