जिलास्तरीय खो-खो में मु.बाद गोहना प्रथम, सदर द्वितीय, मधुबन तृतीय व घोसी को चतुर्थ स्थान
करहां (मऊ) : जिले के पिपरीडीह स्थित कृष्णा इंटर कालेज में गुरुवार को आयोजित 34 वीं जनपदीय माध्यमिक खो-खो प्रतियोगिता में मुहम्मदाबाद गोहना तहसील ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही मुहम्मदाबाद गोहना के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता पर अपनी पकड़ बनाए रखा। फाइनल मुकाबला जीत जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही सदर तहसील ने द्वितीय, मधुबन तृतीय व घोसी तहसील चौथे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री डा. राकेश सिंह ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, धनंजय सिंह, अशोक सिंह, चंद्रकांत जायसवाल, सतीश सिंह, डा. रामअवध यादव, कमलेश प्रसाद, उदय नारायण सिंह, आराधना राय, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment