चार आंवारा पशु हुए बेहोश, डायल 1962 सचल दस्ते ने किया इलाज
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास गुरुवार की शाम तीन आंवरा पशु बेहोशी की हालत में पाए गए। सुरहुरपुर जिला पंचायत सदस्य रामदरस यादव, पूर्व ग्राम प्रधान सुरजीत राय व स्थानीय दुकानदार शैलेंद्र कुमार ने उक्त जानकारी तत्काल पशु चिकित्सा सचल दस्ता 1962 व राजकीय पशु चिकित्सालय मुहम्मदाबाद गोहना को दी। वहां से आए पशु चिकित्सक एवं पशु स्वास्थ्य कर्मियों ने उक्त पशुओं का इलाज किया। जिससे वह खतरे से बाहर नजर आए।
मिली जानकारी के मुताबिक संदेह है कि कुछ अराजक तत्वों ने उक्त पशुओं को कोई बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया था, जिससे वह पशु बेहोशी जैसी हालत में चले गए। डायल 1962 के पशु चिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार यादव व फार्मासिस्ट शायमसुन्दर सोनकर ने बताया कि की एक पशु के शरीर में मेटल का एक निडिल फंसा हुआ भी मिला। जिससे बेहोशी का इंजेक्शन लगाने का संदेह हुआ है। यह प्रकरण निश्चित ही चिंताजनक और जांच का विषय बनता है। पशुओं का इलाज करके उन्हें खतरे से बाहर कर दिया गया है। यदि ऐसा किसी अराजक तत्व ने प्रयास किया है तो जांचोपरांत यह पुलिस कार्यवाही का विषय बनता है। इस संबंध में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय क्षेत्रीय नागरिकों में भी चिंता प्रकट करते हुए जांच की मांग की है


Post a Comment