Top News

खंड शिक्षा अधिकारी ने किया नए विद्यालय भवन हेतु भूमिपूजन

खंड शिक्षा अधिकारी ने किया नए विद्यालय भवन हेतु भूमिपूजन

करहां (मऊ) शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर में गुरुवार को नये विद्यालय भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया और महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

इसके बाद उन्होंने विद्यालय के नए भवन का भूमिपूजन व शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रतिमा राय, सहायक अध्यापक सतीश कुमार मौर्य, लीलावती देवी, आशा चौहान, ग्राम के सम्मानित नागरिक संजय तिवारी सहित आदि ने उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने बीईओ ओमप्रकाश तिवारी को आगमन व निर्माण कार्य की शुरुआत कराने के लिए उनका आभार जताया। इस अवसर पर संजय राय, विजय कुमार सिंह, रामसहाय, रामा राम सहित अनेक ग्रामीण व अभिभावक मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post