एक बार फिर बने अर्जुन प्रजापति भारत परिषद के जिलाध्यक्ष, हुआ स्वागत
करहां (मऊ) : शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के अन्तिम दिन पौराणिक देवलार्क मन्दिर महर्षि देवल मुनी की तपोभूमि देवलास पर भारत परिषद संगठन के तत्वाधान में एक बैठक आहूत किया गया। जिसमें क्षेत्रवासियों एवं देश की तमाम जनता को दशहरा की शुभकामनाएं दीं गयीं। इस अवसर विशिष्ट पदाधिकारी भारत परिषद संगठन के प्रदेश महासचिव बेचू यादव ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी सम्मानित पदाधिकारी और कार्यकर्ता को सम्बोधित किया और एक बार पुनः अर्जुन राम प्रजापति को भारत परिषद का जिलाध्यक्ष मनोनीत कर स्वागत अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारत परिषद मऊ अर्जुन राम प्रजापति ने पूर्व के कार्यकारिणी को भंग करने प्रस्ताव रखा और प्रदेश महासचिव बेचू यादव और पूर्वांचल प्रभारी धन्नजय चौबे ने स्वीकार कर लिया। नये तरह से संगठन का विस्तार किया गया और सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष के रूप मे पुनः अर्जुन राम प्रजापति को नामित किया गया। जिला उपाध्यक्ष के रूप मे रामप्रित राजभर मऊ, जिला महासचिव योगेन्द्र शिल्पकार सदर तहसील मऊ, अध्यक्ष रामनौमी प्रजापति बने, कोषाध्यक्ष रामजीत प्रजापति को पद भार सौंपा गया।
इसी प्रकार ईकाई प्रकोष्ठ का गठन भी किया गया। इसमें सतीश प्रजापति को किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, इरसाद अहमद को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, अनिरूद्ध प्रजापति को तहसील मधुबन का अध्यक्ष, सलाहुद्दीन को ब्लॉक अध्यक्ष मुहम्मदाबाद गोहाना और राम प्रसाद चौहान को किसान प्रकोष्ठ का महा सचिव नियुक्त किया गया।
इस मौके पर भारत परिषद संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सदस्य चन्द्रजीत, मोती राम, प्रेमचन्द चौबे, हरवंश पाण्डेय, सुनील गोड़, पवन पांडेय, गोबिंद विश्वकर्मा, सुबास प्रजापति, अनेक लोग मौजूद रहे।



Post a Comment