Top News

राक्षसों के वध के साथ हुआ रावण दहन, भरत-मिलाप व राजगद्दी के साथ होगा समापन

राक्षसों के वध के साथ हुआ रावण दहन, भरत-मिलाप व राजगद्दी के साथ होगा समापन

करहां (मऊ) : श्रीदशहरा रामलीला कमेटी मुहम्मदाबाद गोहना के तत्वाधान में बनियापार स्थित अशोक वाटिका में पवनपुत्र हनुमान की लंका यात्रा के दृश्य ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। हनुमानजी द्वारा माता जानकी से भेंट, अशोक वाटिका उजाड़ना, रावण पुत्र अक्षयकुमार, मेघनाद, कुम्भकर्ण और अहिरावण के वध के बाद रावण दहन का अलौकिक दृश्य मंचित किया गया।

देर शाम जैसे ही रावण के पुतले को अग्नि के हवाले किया गया, “जय श्रीराम” के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। भक्तों की भीड़ देर रात तक बनी रही। कार्यक्रम स्थल पर लगे भव्य मेले में रौनक देखने लायक रही। रविवार की देर रात भरत-मिलाप का दिव्य मंचन होगा।

शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ एस.पी. पांडेय व कोतवाल के.के. वर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष छोटू प्रसाद, महामंत्री रामसरन चौहान, राजेश पायलट, राजीव सेठ, रामअवध पुजारी, अभिषेक पाल, बृजेश सोनकर सहित सैकड़ों धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post