बारिश के कारण सौसरवां कमालुद्दीनपुर की रामलीला का कार्यक्रम संसोधित
सोमवार को लंकादहन, मंगलवार को मेला व लक्ष्मण शक्ति व बुधवार को होगी राजगद्दी
करहां (मऊ) : क्षेत्र के सौसरवां कमालुद्दीनपुर की 81 वर्षों पुरानी रामलीला के कार्यक्रम में बारिश के कारण कुछ संसोधन किया गया है। समिति के अध्यक्ष बृजबिहारी सिंह ने बताया कि बारिश के कारण रामलीला का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम बाधित हो गया।
अब पुनः सोमवार से लीला प्रारम्भ होगी और लंका दहन की लीला संपन्न की जाएगी। मंगलवार को अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति की लीला के साथ परंपरागत मेला लगेगा। रामलीला के आखिरी दिन बुधवार को राम का राज्याभिषेक किया जाएगा। साथ ही 'समय चक्र' नामक नाटक का मंचन किया जाएगा।


Post a Comment