बाइक की टक्कर से दो बच्चियां घायल
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के करहां बाजार में बुधवार को सड़क हादसे में दो बच्चियां घायल हो गईं। उन्हें फौरन अस्पताल पहुचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कई टांके लगाए व दवा इलाज कर छोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद सोनू व अन्नू के घर की दोनों बच्चियां 8 वर्षीय सोनी और 5 वर्षीय मोनी सड़क पार कर रही थीं, तभी मुहम्मदाबाद गोहना की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायल बच्चियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। दुर्घटना की सूचना पाकर लोगों में आक्रोश भी देखा गया।
गौरतलब है कि करहां बाजार की मुख्य सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार और भीड़भाड़ के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से उचित यातायात प्रबंधन की मांग की है।

Post a Comment