बेसिक के बच्चों ने सरदार पटेल के जीवन पर देखी लघु फ़िल्म
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय मालव में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किया गया और प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष एवं अखंड भारत की संकल्पना में देसी रियासतों के एकीकरण के संदर्भ में सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदानो पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। इस दौरान बच्चों को सरदार पटेल के जीवन चरित्र एवं उपलब्धियों से संबंधित एक लघु फिल्म प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई। जिसे देखकर बच्चे सरदार पटेल के जीवन चरित के बारे में जानकारी प्राप्त किए।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सरदार पटेल के जीवन चरित्र एवं उपलब्धिययों पर प्रकाश डालते हुए एक निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई। इस दौरान मिष्ठान वितरित कर बच्चों को विदा किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह, सहायक अध्यापक रामकेर राम, उमेश भारती, रामकिशोर राम, मनोज कुशवाहा, विजेंद्र प्रसाद, छट्ठू प्रसाद गुप्ता, स्वतंत्र कुमार सिंह, सुलमती चौहान, आरती सिंह सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।


Post a Comment