आशुतोष सिंह निकुंभ को मिला गृहमंत्री दक्षता पदक
करहां (मऊ) : जिले के हरदसपुर गांव के निवासी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात आशुतोष सिंह निकुंभ को गृहमंत्री दक्षता पदक के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान उन्हें विशेष अभियान, अन्वेषण, आसूचना और फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु दिया जा रहा है।
यह पदक देश के 1466 जांबाजों को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर के अवसर पर घोषित किया गया। सम्मान की घोषणा के बाद गांव में हर्ष का माहौल है और लोग आशुतोष के परिवार व पिता वीरप्रकाश सिंह को बधाइयाँ दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार पुलिस बलों के मनोबल और पेशेवर उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने का प्रतीक है। इसके लिए हम सभी क्षेत्रवासी गृह मंत्रालय के आभारी हैं।


Post a Comment