Top News

भाजपा नेता छोटू प्रसाद ने मतदाता सूची में सुधार के लिए कार्यकर्ताओं को दिया दिशानिर्देश

भाजपा नेता छोटू प्रसाद ने मतदाता सूची में सुधार के लिए कार्यकर्ताओं को दिया दिशानिर्देश

करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय ब्लॉक सभागार में मतदाता पुनरीक्षण संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची से नाम जोड़ने और हटाने के कार्यों की समीक्षा की गई तथा जिम्मेदार पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति पर भी चर्चा की।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य एवं विधानसभा संयोजक छोटू प्रसाद ने की। उन्होंने उपस्थित बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों और बीएलओ-2 से कहा कि प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं का गहन पुनर्निरीक्षण करें। नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ें और जिनके नाम गलत या दोहराए गए हैं, उन्हें हटवाने का कार्य पूरी तत्परता से करें। उन्होंने कहा कि यह कार्य संगठन की जिम्मेदारी और जनसेवा दोनों है, इसलिए इसे गंभीरता से निभाएं।

उन्होंने आगे बताया कि रविवार पूर्वाह्न 11 बजे सुरहुरपुर स्थित सेक्रेड हर्ट स्कूल में विधानसभा स्तर पर एसआईआर से संबंधित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति आवश्यक है। बैठक में मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व जनार्दन शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान, महामंत्री राहुल सिंह व रितिक सिंह, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, ठाकुर प्रसाद सिंह, अभिमन्यु दूबे, श्याम चौबे, विमल दूबे, पंकज कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौंजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post