Top News

दुर्गविजय राय ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

दुर्गविजय राय ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

सेक्रेड हर्ट स्कूल सुरहुरपुर में भाजपा द्वारा कार्यशाला आयोजित

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के सेक्रेड हर्ट स्कूल सुरहुरपुर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान एसआईआर के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को बूथवार मतदाता सूची के शुद्धिकरण और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यशाला के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गविजय राय ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर करते हुए शत-प्रतिशत सही नाम सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान सरकार और चुनाव आयोग की मंशा के अनुरूप मतदाता जागरुकता और लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, अभियान जिला संयोजक सचिंद्र सिंह, विधानसभा सह संयोजक अजय सिंह कक्कू, विधानसभा संयोजक एवं कार्यक्रम संचालक छोटू प्रसाद सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री श्रीराम सोनकर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश सरोज, मंडल अध्यक्ष करहा भूपेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष मुहम्मदाबाद जनार्दन शर्मा, मंडल अध्यक्ष रानीपुर पंकज सिंह, मंडल अध्यक्ष खुरहट अर्पित उपाध्याय, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, मंडल महामंत्री रितिक सिंह, अंकित सरोज, राहुल सिंह एवं राजकुमार दुबे समेत बड़ी संख्या में सम्मानित बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post