युवा उद्यमी ने विद्यालय में बच्चों संग मनाया जन्मदिन, बांटी शैक्षणिक सामग्री
करहां (मऊ): शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय माहपुर में सोमवार को करहां बाजार निवासी युवा उद्यमी मनीष कुमार सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अनोखी मिसाल पेश की। उन्होंने विद्यालय के सभी बच्चों को कापी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर, कम्पास व चांदा सेट जैसी शैक्षणिक सामग्रियां वितरित कर हर्षोल्लास से अपना जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर उनके सहयोगी देवा यादव ने भी बच्चों को चाकलेट बांटी। इस दैरान मनीष सिंह ने बताया कि महंगे रेस्टोरेंट और होटलों में जन्मदिन मानकर पैसा बहाने से बेहतर है कि जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाई जाए। शिक्षा के प्रति यह छोटा सा योगदान अत्यंत ही सच्ची खुशी देता है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी ने मनीष के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे युवाओं से समाज को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान राजीव मौर्य, नीलम दूबे, अभिषेक सरोज, नीलिमा यादव, हेमंत पांडेय, गौतम विश्वकर्मा व विद्यालय की रसोइया माताएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment