Top News

धरहौरा पुल के पास वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेंजा गया कोर्ट

धरहौरा पुल के पास वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेंजा गया कोर्ट

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को उस समय एक अहम सफलता हाथ लगी जब बुधवार को धरहौरा पुल के पास से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना संबंधित अधिकारी व स्वजन को देकर उसे विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्तमा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पकड़ा गया अभियुक्त राहुल कन्नौजिया निवासी अबाड़ी हरैया, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ बताया गया है। उसकी उम्र लगभग 23 वर्ष है। अभियुक्त कई आपराधिक धाराओं में निरुद्ध है।

मुखबीर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर धरदौरा पुल के पास खड़े संदिग्ध युवक को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल कन्नौजिया बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post