संविधान दिवस पर युवाओं को बंधुत्व का पाठ, सर्वोदय संस्था ने दिया प्रशिक्षण
करहां (मऊ) : विकासखंड मुहम्मदाबाद गोहना के बंदीघाट पंचायत भवन में मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सोफीगंज ने यूपी यूथ प्रोजेक्ट के तहत युवा शक्ति क्लब के सदस्यों को बंधुत्व के संवैधानिक मूल्य पर प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम में संस्था प्रमुख एस.के. पांडेय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में सामाजिक-सांस्कृतिक समरसता, आपसी संवाद और सहयोग से ही भाईचारे की भावना मजबूत होती है। मतभेद दूर कर एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ाना समय की आवश्यकता है।
फैसिलिटेटर पंकज पांडेय और शिवम ने युवाओं को बताया कि छोटी उम्र से ही समानता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय के मूल्य विकसित किए जाने चाहिए ताकि जिम्मेदार नागरिक और नैतिक नेतृत्व का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों के लोगों तक संसाधनों और अवसरों की समान पहुंच सुनिश्चित करना आवश्यक है।
कार्यक्रम में वक्ता अमित शर्मा सहित युवा क्लब के धीरज राजभर, विवेक, कृष्ण, अनिकेत, प्रिंस, आलोक, अरविंद, अजीत, नीतीश, विशाल, गोविंद, राहुल, अखिलेश, पवन, लक्ष्मण, साहिल, सुनील आदि मौजूद रहे।


Post a Comment