Top News

गुरादरी मठ के पाताल गंगा सरोवर पर गोविंद दशमी के स्नान-पर्व एवं मेले में उमड़ेंगे श्रद्धालु

गुरादरी मठ के पाताल गंगा सरोवर पर गोविंद दशमी के स्नान-पर्व एवं मेले में उमड़ेंगे श्रद्धालु

करहां (मऊ) : स्थानीय बाजार के पास स्थित गुरादरी मठ पर रविवार को गोविंद दशमी के अवसर पर लगने वाले मेले और पुण्य स्नान में हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। सुबह से शाम तक भक्त स्नान-दान, परिक्रमा कर बाबा घनश्याम साहब की समाधि पर मत्था टेकेंगे और नई फसलों का दान करेंगे। वर्तमान महंत मानस धुरंधर भगवान दास महाराज के दर्शन का भी विशेष महत्व रहेगा।

करीब 300 वर्ष पुराना यह स्थान बाबा घनश्याम दास सहित कई सिद्ध संतों की समाधियों के कारण आस्था का प्रमुख केंद्र है। जो भक्त गोविंद साहब के मुख्य पीठ तक नहीं पहुंच पाते, वे यहीं उनके शिष्य पीठ मठ गुरादरी पर स्नान-दान व पूजन कर पुण्य प्राप्त करते हैं।

मेले में फूल-प्रसाद, श्रृंगार सामग्री, लाल गन्ना, खजला, खिलौने, झूले और खाने-पीने की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। भीड़ को देखते हुए मठ प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है ताकि मेला शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सके।



Post a Comment

Previous Post Next Post