Top News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने का संकल्प

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने का संकल्प

सेक्रेड हर्ट स्कूल सुरहुरपुर में मतदाता पुनरीक्षण पर हुई कार्यशाला

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के सेक्रेड हर्ट स्कूल सुरहुरपुर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान एसआईआर के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को बूथवार मतदाता सूची के शुद्धिकरण और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।

मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गविजय राय ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर कर उसे शत-प्रतिशत सही बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र की मजबूती और मतदाता जागरूकता का प्रतीक है, जिसमें सभी को सक्रिय योगदान देना आवश्यक है। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बूथ स्तर पर मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध और अद्यतन बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, अभियान के जिला संयोजक सचिंद्र सिंह, सह संयोजक अजय सिंह कक्कू और कार्यक्रम संयोजक छोटू प्रसाद ने संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर, डॉ. उमेश सरोज, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जनार्दन शर्मा, पंकज सिंह, अर्पित उपाध्याय, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, मंडल महामंत्री रितिक सिंह, अंकित सरोज, राहुल सिंह, राजकुमार दुबे सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post