Top News

केक काटकर मनाया गया करहां यूनियन का स्थापना दिवस

केक काटकर मनाया गया करहां यूनियन का स्थापना दिवस

करहां (मऊ) : स्थानीय बाजार के यूनियन बैंक शाखा पर मंगलवार शाम धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान शाखा प्रबंधक शिवेंद्र किशोर ने आमंत्रित गणमान्य अतिथियों एवं सम्मानित ग्राहकों के साथ मिलकर केक काटकर उत्सव मनाया।

उपस्थित लोंगो को संबोधित करते हुए शिवेंद्र किशोर ने कहा कि 1919 से लगातार ग्राहकों की सुविधा और सेवा के रुप मे विख्यात यूनियन बैंक दिन रात प्रगति के पथ पर अग्रसर है। हमारा बैंक अपने ग्राहकों को देवतातुल्य मानकर उनकी सुविधानुसार सेवाएं प्रदान करता है। करहां बैंक की इस शाखा के उत्तरोत्तर विकास में क्षेत्रीय जनमानस एवं सम्मानित ग्राहकों का उल्लेखनीय सहयोग रहता है। इसके लिए बैंक के सभी कर्मी आभारी हैं।

इस अवसर पर किसान नेता नागेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष चौधरी, गृहस्वामी श्रीकांत सिंह, मां वैष्णों कंस्ट्रक्शन व सप्लायर्स के एमडी विभूति नारायण सिंह, हरिकेश दिघे, लड्डन खां, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, रमेश कुमार, दीपक चौरसिया, एखलाक अहमद सहित दर्जनों अतिथि उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post