Top News

जमीयत उलेमा-ए-हिंद की पहल, गौशाला में 10 कुंतल लकड़ी का किया दान

जमीयत उलेमा-ए-हिंद की पहल, गौशाला में 10 कुंतल लकड़ी का किया दान

करहां, मऊ। कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने समाजसेवा की एक सराहनीय मिसाल पेश की है। संगठन की ओर से मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक स्थित अस्थायी गोआश्रय स्थल तिलसवां में 10 कुंतल लकड़ी उपलब्ध कराई गई। यह सामग्री जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सक्रिय सदस्य डॉ. शोएब अहमद खान के माध्यम से गौशाला तक पहुंचाई गई।

ठंड के कारण गौवंश को हो रही कठिनाइयों को देखते हुए यह सहयोग किया गया, जिससे पशुओं को राहत मिल सके और आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से की जा सकें। गौशाला प्रबंधन ने इस सहयोग के लिए जमीयत उलेमा-ए-हिंद एवं डॉ. शोएब अहमद खान का आभार जताया। इस मौके पर तिलसवां ग्राम प्रधान गीता देवी ने कहा कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद समय-समय पर समाजहित और गौसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। यह दान मानवता के साथ-साथ पशु कल्याण के प्रति संगठन की संवेदनशील सोच को दर्शाता है।



Post a Comment

Previous Post Next Post