Top News

लक्ष्मी-नारायण मंदिर करहां में स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज का आगमन आज

लक्ष्मी-नारायण मंदिर करहां में स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज का आगमन आज

करहां (मऊ) : स्थानीय करहां बाजार के क्षीरसागर लक्ष्मी-नारायण मंदिर पर मंगलवार शाम 03 बजे भारत राष्ट्र के प्रख्यात शांकर सन्यासी परमहंस परिव्राजकाचार्य स्वामी ज्ञानानंद सरस्वतीजी महाराज का आगमन होने जा रहा है। वे यहां लक्ष्मी-नारायण भगवान का दर्शन-पूजन कर मंदिर के शिखर निर्माण कार्यों को देखेंगे एवं उपस्थित श्रद्धालुभक्तों को आशीर्वचन प्रदान करेंगे। 

यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति से जुड़े करहां के सम्मानित नागरिक रविंद्र सिंह व विजय प्रकाश वर्मा ने दी। उन्होंने समस्त क्षेत्रीय जनमानस से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वामीजी के दर्शन-लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में साफ-सफाई व तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

बता दें कि करहां परिक्षेत्र के नगपुर गांव में जन्म लेकर आज सम्पूर्ण विश्व को अपने ज्ञान के आलोक से देदीप्यमान करने वाले प्रख्यात संत द्वारा अपने पूर्वाश्रम की जन्मभूमि क्षेत्र में आगमन से क्षेत्रीय लोग आह्लादित हैं। उनका लक्ष्मी-नारायण मंदिर, गुरादरी मठ व क्षेत्र के अन्य सुधि भक्तों से बेहद आत्मिक लगाव है।

वर्तमान समय में स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज आद्य शंकराचार्य प्रज्ञा धाम गंगा घोष गाधिपुरी, श्रीमद आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य वैदिक शोध संस्थानम काशी, श्रीपीठ गोवर्धन मथुरा, श्रीकृष्ण योगमाया शक्तिपीठ अष्टभुजा व श्रीगोकुलम धाम मोतिया झील, अष्टभुजा विंध्याचल के संस्थापक अध्यक्ष हैं। उन्होंने मात्र 27 वर्ष की उम्र में भारत राष्ट्र की सबसे प्राचीन परंपरा के अंतर्गत सन्यास धारण करके 1095 दिनों में हिमसेतु पर्यंत पदयात्रा सम्पन्न की थी। उन्होंने भारतीय कालगणना, रामसेतु व अन्य अनेक वैदिक शोधों को लेकर अनेक कार्य किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post