Top News

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर, आजमगढ़ रेफर

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर, आजमगढ़ रेफर

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के घोसी-मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर जासोपुर के पास सोमवार दोपहर करीब 01:30 बजे कार और बुलेट की जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मकरी गांव निवासी मैनुद्दीन बाबा और अल्तमस बैंक से पैसे निकालकर घर की ओर लौट रहे थे। तभी घोसी की दिशा से आ रही तेज रफ्तार आर्टिका कार ने उनकी बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तीव्र थी कि बाइक कार के नीचे फंस गई और चालक गंभीर रूप से चोटिल हो गया।

हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को बाहर निकाला। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर उसका घर होने के कारण परिजन भी तुरंत पहुंच गए और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post