Top News

विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिवानी, आयत व चांदनी को शीर्ष स्थान

विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिवानी, आयत व चांदनी को शीर्ष स्थान

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय माहपुर में सोमवार को विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कक्षा 6 की शिवानी, कक्षा 7 की आयत और कक्षा 8 की चांदनी ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर तीनों प्रतिभावान छात्राओं को शील्ड, ट्राफी और अन्य विविध शिक्षण सामग्री प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता में सानिया शबनम, सिमरन, संध्या, अंजली, पायल सहित अन्य छात्राओं ने भी सराहनीय प्रदर्शन कर सबका ध्यान आकर्षित किया। प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम  बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टि और जागरुकता बढ़ाने के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। उन्होंने बच्चों को विज्ञान विषय के प्रति रुचि विकसित करने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर राजीव मौर्य, नीलम दूबे, अभिषेक सरोज, नीलिमा यादव, गौतम विश्वकर्मा, हेमंत पांडेय, शहजादी बानो व समस्त रसोइया मां सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थिति रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post