Top News

कृष्ण के सिवाय कौन दयालु है जिसकी शरण ग्रहण की जाय : स्वामी ज्ञानानंद

कृष्ण के सिवाय कौन दयालु है जिसकी शरण ग्रहण की जाय : स्वामी ज्ञानानंद

करहां (मऊ) : आम्रपाली वैदिक शोध संस्थान बकवल में चल रही श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन शनिवार को कथा देश के प्रख्यात शांकर सन्यासी स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती ने कहा कि निखिल ब्रह्मांड में कृष्ण से बड़ा दयालु कोई नहीं है। विषपान कराने वाली पूतना राक्षसी को भी जिन्होंने जननी की गति प्रदान कर दिया हो ऐसा कौन दयालु है, जिसकी शरण ग्रहण किया जाय-? कं वा दयालुं शरणं व्रजेम्-?

स्वामीजी ने परमात्मा श्रीकृष्णचन्द के वेणुनाद को ब्रह्म साक्षात्कार कराने वाला ब्रह्मनाद बताया। जो सभी साधक, जीवात्माओं के चित्त-मन-प्राण और वृत्ति का आकर्षण करके भगवान श्रीकृष्णचन्द्र के सन्मुख ला देता है वही लीला भगवान की वेणुनाद लीला है। कहा कि किसी भी शरीर में, जिस किसी जीवात्मा ने, श्रीकृष्ण मिलन के लिए साधना किया था; द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्णचन्द्र के वेणुनाद ने उन सभी शरीरधारी जीवात्माओं का आकर्षण करके भगवान के सन्मुख ला दिया एवं उन्हें भगवत्प्राप्ति व ब्रह्म साक्षात्कार का परम सुख सौभाग्य प्रदान कर दिया। इस साधनात्मक वेणुध्वनि को भारतीय ऋषि मेधा ने सर्वभूत मनोहरम् कहा। कृष्णदर्शन लालसा जैसे सत्य संकल्प का ऐसा अमोघ प्रताप है कि साधक किसी शरीर में जब साधना प्रारम्भ करता है तो सत्यात्मक परमात्मा स्वयं अपनी प्राप्ति का विधान बना देता है। साधना यदि कुछ शेष भी रह गई हो तो प्राणिमात्र को ईश्वर उसे स्वयं पूर्ण कर देता है।

श्रीमद्भागवत सप्ताह यज्ञ के पूर्वाह्न सत्र में यज्ञाचार्य डाक्टर धनंजय पांडेय ने सहयोगी आचार्यगण के साथ मिलकर मुख्य यजमान उर्मिला सिंह से वेदी पूजन व आरती कराया। भागवत परायण के मध्य श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। सायंकाल सत्र में कथा श्रवण आरती, भोग प्रसाद का क्रम चला। इस अवसर पर आचार्य गौरव मिश्र, अभिषेक पांडेय, कालिका सिंह, शशिबाला, शुभम आचार्य, रामविजय सिंह, धीरेंद्र प्रताप, मधुरिमा, सुमन देवी, पारस सिंह, आशीष तिवारी, मनोज राजभर, कौशल्या देवी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे



Post a Comment

Previous Post Next Post